भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर। चुनिहारी टोला स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। हाथ में रंग-बिरंगे व ऊंचे निशान पताका लेकर सैकड़ों महिलाएं व पुरुष भक्त यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर कोतवाली चौक, स्टेशन चौक, खलीफाबाग होकर निकली। निशान शोभायात्रा में भागलपुर शहर समेत नवगछिया, सुल्तानगंज समेत विभिन्न प्रखंड के श्याम भक्त शामिल हुए। शुक्रवार को खाटू श्याम मंदिर मंदरोजा की ओर से निशान शोभायात्रा निकलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...