भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट शहर की गलियों को रोशन करने के लिए पिछले छह माह से स्ट्रीट लाइट खरीद की योजना टेंडर की प्रक्रिया में फंसी हुई ळै। विगत माह भी स्ट्रीट लाइट खरीद को लेकर निकाले गए टेंडर को दो दिन पूर्व ही नगर आयुक्त के निर्देश पर रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद गुरुवार को दोबारा टेंडर निकाला गया है।इसके तहत 21 जून से 26 जून तक टेंडर अपलोड करने की प्रक्रिया चलेगी। वहहीं 28 जून को इसका तकनीकी बिड खोला जाएगा। यह भी पढ़ें- दो दिन में एग्रीमेंट करें वरना होंगे ब्लैकलिस्ट, 31 संवेदकों को नगर आयुक्त का अल्टीमेटम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...