भागलपुर, दिसम्बर 23 -- भागलपुर। टीएमबीयू में मंगलवार को स्नातक सेमेस्टर एक में पंजीयन के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। सभी अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे डीएसडब्ल्यू से फॉरवर्ड कराने के बाद अपना पंजीयन पत्र भर सकते हैं। परीक्षा विभाग ने विद्यार्थी हित में और छात्र संगठनों की मांग पर दो दिन विलंब शुल्क के साथ पंजीयन पत्र भरने की अनुमति दी थी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद ओझा ने बताया कि तय समय में विद्यार्थी पंजीयन करा लें। अन्यथा फिर समय नहीं दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...