भागलपुर, फरवरी 17 -- भागलपुर। नगर निगम और भागलपुर पुलिस की ओर से मंगलवार को अतिक्रमण के विरुद्ध वृहद अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार सुबह से ही निगम और पुलिस टीम साथ मिल कर जीरोमाइल चौक से लेकर स्टेशन चौक के बीच अवैध पार्किंग में लगे वाहनों के विरुद्ध जुर्माना वसूल रही है। वहीं जिन वाहनों के मालिक वाहन के आसपास नहीं थे, उन वाहनों को जब्त कर लाजपत पार्क में रखा गया है। अभियान के दौरान तिलकामांझी मछली मार्केंट और सब्जी मंडी के पास जाम की स्थिति भी पैदा हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...