भागलपुर, जनवरी 29 -- भागलपुर। नगर निगम ने कुछ दिन पूर्व ही शहर ऐसे इलाकों को चिन्हित करने का निर्देश दिया था जहां जलजमाव की समस्या रहती है। उन इलाकों में जलजमाव के कारणों की जांच कर इसकी रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया था। इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। बुधवार को ही उप नगर आयुक्त राजेश कुमार पासवान ने नवाब बाग कॉलोनी और लाल बाग कॉलोनी के हथिया नाला की जांच की थी। जिसके बाद गुरुवार को उप नगर आयुक्त आमिर सुहेल ने बूढ़ानाथ इलाके में पहुंच कर जांच की। जल्द ही तैयार किए जाने वाले रिपोर्ट की समीक्षा कर उचित योजना बनाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...