भागलपुर: नगर निगम ने 25 वाटर टैंकरों की खरीद के लिए निकाला टेंडर
भागलपुर, जून 2 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत भागलपुर नगर निगम द्वारा 25 वाटर टैंकरों की आपूर्ति के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। नगर आयुक्त द्वारा जारी सूचना के तहत अधिकृत डीलरों, निर्माताओं और प्रतिष्ठित फर्मों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक संवेदक टेंडर दस्तावेज 15 जून से 24 जून के बीच ईप्रॉक 2 वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। प्री-बिड बैठक 17 जून को होगी, जबकि तकनीकी बिड 24 जून को खोली जाएगी। इस निविदा के लिए बयाना राशि डेढ़ लाख रुपये और टेंडर शुल्क 10 हजार रुपये निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.