भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर निगम की ओर से सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई मेयर डॉ. बसुंधरा लाल, डिप्टी मेयर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा सहित नगर निगम के पार्षद और पदाधिकारियों ने किया। रैली के दौरान स्कूली बच्चों सहित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने गंदगी हटाओ, बीमारी भगाओ सहित कई अन्य नारा लगाया। साथ ही सभी के हाथों में सफाई जागरूकता का संदेश देने के लिए कई तख्ती थे। रैली निगम कार्यालय से निकल कर तिलकामांझी चौक पहुंची, जहां से पुलिस लाइन रोड होते हुए कचहरी चौक और वापस नगर निगम कार्यालय में आकर समाप्त हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...