भागलपुर, सितम्बर 26 -- भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट भागलपुर। लंबे समय से फरार चल रहे सोना चांदी चोर गिरोह के मुख्य सदस्य बांका जिला के अमरपुर निवासी रमेश यादव और जगदीशपुर के रहने वाले विक्रम यादव को को गुप्त सूचना के आलोक पर एसटीएफ, जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप गिरफ्तार किया है। अपराधी रमेश यादव मूल रूप से मुंगेर जिला के चरैया बरियारपुर का रहने वाला है। लेकिन वह पहचान छिपा कर अमरपुर में रह रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...