भागलपुर, नवम्बर 23 -- बीते पांच दिन की तुलना में बीती रात में ठंड का रंग कुछ और गहरा हुआ और लोगों ने तेज ठंड का एहसास किया है। जबकि दिन की शुष्की और सूरज की तपिश ने दिन के मौसम को सुहाना कर दिया। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अभी सोमवार तक ऐसे ही मौसम रहेगा। इसके बाद हर दूसरे दिन अधिकतम तापमान एक-एक डिग्री सेल्सियस तक गिरता रहेगा। हालांकि दिन का मौसम शुष्क और रात सिहरन लिए रहेगी। दिन का मौसम 28.1 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा शुक्रवार की तरह ही शनिवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। जो कि सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं बीते 24 घंटे में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जो कि सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शनिवार की सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.