भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर। शहर में करीब पांच हजार लोगों की सूची बनाई गई थी जोकि बिना ट्रेड लाइसेंस के अपना व्यापार चला रहे हैं। जिन्हें ट्रेड लाइसेंस लेने के लिए चेतावनी दी गई थी। जिसके बाद विगत तीन सप्ताह से नगर निगम में लगाए गए ट्रेड लाइसेंस के लिए विशेष शिविर लगाया गया। जिसमें हर दिन कई आवेदक आ रहे हैं। इसको लेकर नगर निगम की ओर से समीक्षा की गई। जिसमें पाया गया कि बिना ट्रेड लाइसेंस व्यापार कर रहे लोगों की तुलना में आने वाले आवेदनों की संख्या काफी कम है। नगर आयुक्त ने आवेदकों की संख्या बढ़ाने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...