भागलपुर, जनवरी 7 -- जल्द खुलेगा एमआरएफ सेंटर का टेंडर भागलपुर। करोड़ों की लागत से कनकैथी स्थित कचरा डंपिंग यार्ड में बनने वाले मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर की निविदा को जल्द खोला जाएगा। स्वच्छता प्रभारी के अनुसार पूर्व में किसी भी संवेदक के दिलचस्पी नहीं दिखाए जाने की वजह से रद्द होने के बाद इसका री-टेंडर निकाला गया था। जिसका वित्तीय निविदा खोलने की तिथि भी आ चुकी है। वहीं नगर आयुक्त के छुट्टी से लौटने के बाद इस निविदा को खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...