भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर। इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुक्रवार को शहर के छह मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू हुई। सभी केंद्र पर मूल्यांकन कार्य 10 मार्च तक चलेगा। कॉपी जांच में करीब 1500 शिक्षकों को लगाया गया है। सभी शिक्षकों को विभिन्न विषयों के करीब तीन लाख काॅपियों की जांच करनी है। होली को लेकर तीन और चार मार्च को मूल्यांकन बंद रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...