भागलपुर, मई 26 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट सोमवार देर रात जिले में आए चक्रवाती तूफान ने तबाही मचाई है, जिससे पूरे शहर की बिजली और जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। तूफान के कारण हर तरफ पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए, जिसके चलते सरकारी और निजी दोनों तरह की जलापूर्ति ठप हो गई है। मंगलवार को शहर के लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते नजर आए। बिजली आपूर्ति ठप होने का सबसे बड़ा असर नगर निगम की जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ा है। अधिकांश जलमीनारें बिजली आपूर्ति पर निर्भर होने के कारण मंगलवार सुबह खाली रहीं और वहां से सप्लाई नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- दिन भर उमस और गर्मी के बाद रात में तूफान के साथ बारिश, भारी नुकसान राहत की बात केवल इतनी रही कि बरारी वाटर वर्क्स से जुड़े कुछ जलमीनारों से सुबह के वक्त आंशिक जलापूर्ति की जा सकी। तूफान का अ...