भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर। सरकारी स्कूलों में सोमवार से कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। आइएससी, आइए और आइकॉम के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। पहले दिन पहली पाली में फिजिक्स और फिलॉसफी के पेपर होंगे। दूसरी पाली में पॉलिटिकल साइंस, अकाउंटेंसी व केमेस्ट्री की परीक्षा होगी। 16 से 24 मार्च तक जिले के 285 हाई व इंटर स्कूलों में परीक्षा चलेगी। जिला शिक्षा कार्यालय ने कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...