भागलपुर, मार्च 9 -- आज होगी अतिक्रमणकारियों की सुनवाई भागलपुर। शहर में मौजूद नगर निगम की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर चलाया जा रहा अभियान जारी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को कंपनीबाग तालाब स्थित नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले 92 अतिक्रमणकारियों को नोटिस सौँपा गया था। और सोमवार को नगर निगम कार्यालय के समक्ष सुनवाई के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया था। इसको लेकर सोमवार सुबह से ही नोटिस प्राप्त करने वाले कई लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचने लगे। निगम के पदाधिकारियों ने बताया कि सुनवाई में संतोषजनक जवाब या दस्तावेज नहीं होने पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...