भागलपुर: आज आ सकती है स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम
भागलपुर, अप्रैल 29 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के लिए केंद्रीय टीम बुधवार को भागलपुर पहुंच सकती है। इसको लेकर नगर निगम की ओर से ठोस तैयार की गई है। मंगलवार देर रात तक शहर के सभी सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों सहित यूरिनल में पानी से लेकर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। इसके अलावा बुधवार को शहर के मुख्य मार्ग सहित गली मोहल्लों से भी कचरा का उठाव किया जाता रहा। सभी शाखा प्रभारियों को शहर में साफ-सफाई की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। वहीं सभी जोनल प्रभारियों और सफाई एजेंसियों को भी शहर में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए सख्त हिदायत दी गई है। यह भी पढ़ें- स्वच्छ सवेक्षण टीम के आने की सुगबुगाहट तो याद आए शौचालय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.