भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर। नगर आयुक्त के सख्त निर्देश के बाद भी शहर में बेतरतीब तरीके से भारी वाहनों का सड़कों पर पार्किंग किया जा रहा है। इसको लेकर न तो अतिक्रमण शाखा सख्त है, और न ही स्थानीय पुलिस। बुधवार को कोतवाली थाना से महज कुछ ही कदम की दूरी पर सुबह 10.30 बजे धड़ल्ले से ट्रांसपोर्टर अपने ट्रकों पर लोडिंग अनलोडिंग कराते दिखे। जबकि उसी जगह ट्रैफिक पुलिस के कुछ सिपाही यातायात संधारण भी करते देखे गए, पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि नगर आयुक्त ने दो सप्ताह पूर्व ही निर्देश दिया था कि सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की इंट्री नहीं होगी, और दिन में बड़े वाहनों को शहर के रोड किनारे पार्क किया जा सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...