भागलपुर, फरवरी 28 -- भागलपुर। जिले के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी की थीम है- ''परीक्षा की तैयारी, हमारी साझा जिम्मेदारी''। संगोष्ठी में 12 मार्च से शुरू हो रही वार्षिक परीक्षा की तैयारी और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर अभिभावकों से चर्चा की जाएगी। अभिभावकों को मोबाइल एवं सोशल मीडिया के प्रयोग को सीमित करने को कहें जाएंगे। जारी निर्देश के अनुसार बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर भी अभिभावकों से विमर्श होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...