भागलपुर, मार्च 11 -- अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान तेज भागलपुर। नगर निगम की ओर से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान और भी ज्यादा तेज कर दिया गया है। मंगलवार को आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत बजट में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान से होने वाली वसूली से आय को बढ़ाने पर सहमति बनी थी। जिसके बाद अब अतिक्रमण दस्ता ने अपना अभियान तेज कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान से राजस्व की अनुमानित प्राप्त 10 लाख 62 हजार 500 रुपए है, जबकि वर्ष 2025-26 में अब तक 8 लाख रुपये से अधिक की राशि की प्राप्ति हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...