भागलपुर, फरवरी 16 -- भागलपुर। नगर निगम और भागलपुर पुलिस की ओर से मंगलवार से अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया जाना है। इसको लेकर सोमवार को नगर निगम में अभियान में क्षेत्र वार जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें अभियान को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिया गया है। वहीं अभियान के दौरान जब्त किए जाने वाले सामनों, वाहनों को रखने के लिए भी लाजपत पार्क इलाके में स्थल प्रस्तावित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...