भागलपुर, फरवरी 6 -- केके गौरव भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सूबे की सड़कों पर बेलगाम रफ्तार और नियमों की अनदेखी करने वालों की अब खैर नहीं। राज्य परिवहन विभाग की ताजा समीक्षा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में पटना, भागलपुर और मुजफ्फरपुर जिला पूरे प्रदेश में शीर्ष पर है। इन शहरों में हेलमेट न पहनना, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाना और रेड लाइट जंप करना एक आम बात हो गई है। विभाग ने अब ऐसे आदतन लोगों की सूची तैयार करने का आदेश दिया है जो बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं। इस मामले को लेकर सभी जिले को डाटा भी मुहैया कराया गया है कि किन जिलों में कितने कार्रवाई लंबित हैं। दो बार से अधिक गलती की तो खैर नहीं राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में ...