बिहारशरीफ, मार्च 15 -- रहुई, निज संवाददाता। भागन बिगहा ओपी में रविवार को रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। ओपी प्रभारी राजकुमार भारती ने कहा कि शोभायात्रा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। जुलूस के दौरान डीजे पर अश्लील गीत बजाने पर प्रतिबंध है। असामाजित तत्वों व शराब कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर है। मौके पर राजेन्द्र रविदास, राजेश चौधरी, श्रवण गुप्ता, भोला सिंह, हृदय सागर, पवन कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...