अररिया, जनवरी 26 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज थाना क्षेत्र स्थित रमै गांव में शनिवार की देर रात हथियार के साथ चोरी व लूटपाट करने आए जहां एक बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। वहीं इस क्रम में से भागने के क्रम में एक बदमाश की सुरहा नदी में डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों का पीछा करते देख अन्य बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकला। कहा जाता है कि फायरिंग के दौरान एक 12 वर्षीय किशोर जख्मी हो गये। घटना की की सूचना मिलते ही एसपी जितेंद्र कुमार एवं एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने मौके पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली। वहीं फारबिसगंज थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। घटना की शुरुआत रमै स्थित मधुरा वार्ड संख्या 7 निवासी एवं पेशे से मकान मिस्त्री मो इकबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.