संभल, मार्च 25 -- शहर के प्रतिष्ठित संस्थान बिहारी लाल प्राकृतिक आरोग्य सदन में आयोजित तीन दिवसीय विशेष आवासीय स्वास्थ्य शिविर का भव्य समापन हुआ। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए अनेक गंभीर और जटिल रोगों से ग्रसित मरीजों ने प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद की प्राचीन पंचकर्म पद्धति के माध्यम से अपना उपचार कराया। आरोग्य सदन के विशेषज्ञ और अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का गहन परीक्षण किया। शिविर में मुख्य रूप से पुरानी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों पर ध्यान केंद्रित किया गया। जहां उन्हें प्राकृतिक आहार, योग, और पंचकर्म की विशिष्ट क्रियाओं के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। अध्यक्ष फूल प्रकाश वार्ष्णेय ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य जन-जन को प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। आज की भागदौड़ भरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.