हापुड़, जून 16 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती हापुड़ द्वारा योग शिविर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह सात दिवसीय योग शिविर आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ में 21 जून तक चलेगा। योग शिविर के प्रथम दिवस में क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने कहा कि हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है, जो योग के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करता है। इस वर्ष की थीम स्वस्थ उम्र के लिए योग है, जिसका मतलब है कि योग के जरिए न सिर्फ लंबी, बल्कि स्वस्थ और फिट जिंदगी जी जा सकती है। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग सप्ताह का शुभारंभ आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते तनाव के बीच योग का महत्व काफी बढ़ गया है, क्योंकि यह न सिर्फ स्ट्रेस को कम करता है, बल्कि शरीर को फिट और दि...