आरा, अप्रैल 12 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। खवासपुर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए भागड़ पुल के पास से शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित के पास से विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के तिवारी के मिल्की चक गांव निवासी सूरज यादव के पुत्र महेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से कुल 21.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही धंधे में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई है। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...