भदोही, जनवरी 10 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नौ जनवरी को परेड ग्राऊन्ड प्रयागराज में आयेजित राष्ट्रीय किसान पंचायत में शामिल होंगे। विभूति एक्सप्रेस से हावड़ा में आयोजित वार्षिक पंचायत में शामिल होने के लिए कोलकाता चले गए। प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव, मुख्य राष्ट्रीय प्रभारी नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय संयोजक राम नरेश यादव, सुशील कुमार शुक्ला, प्रदेश कानूनी सलाहकार ने कहा कि कोलकाता मे आयोजित वार्षिक महापंचायत में देश भर के लोग जुट रहे हैं। प्रयागराज से कुछ महिलाओं का समूह कोलकाता जाने के लिए भूल बस पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गया था। जिन्ह...