बिजनौर, मई 14 -- भारतीय किसान संघ नहटौर खण्ड की मासिक बैठक हुई। जिसमे कृषि अधिकारी सुभाष ने किसान हित की योजनाओ को बताया बुधवार को ब्लॉक में आयोजित बैठक में डॉ अनुराग सिंह ने पशु चिकित्सक ने किसानों को पशुओ के रखरखाव व पशुओ में लगने बाले टीको को विस्तार से बताया। बैठक की अध्यक्षता राजेश विकास खण्ड अध्यक्ष आकू ने की। संचालन कुलदीप तोमर खण्ड मंत्री ने किया। इस अवसर पर सुरेश जिला मंत्री, नरेन्द्र जिला सह मंत्री, ईश्वर जिला प्रचार प्रमुख, अनिल त्यागी, प्रेम, धीरज, सुधीर , आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...