मुजफ्फर नगर, अप्रैल 14 -- बुढ़ाना। भाकियू (अ) कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को मुजफ्फरनगर जाकर किसानों की समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन देने की घोषणा की थी। पुलिस ने दिन निकलते ही कार्यकर्ताओं को उनके ही घरों में नजरबंद कर दिए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद एसएसआई ललित शर्मा को गढ़ी सखावतपुर चौकी पर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया गया, जिसमें कहा गया है कि स्मार्ट मीटर ने किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया है। तहसील से भ्रष्टाचार समाप्त करने, किसानों की फसलों का उचित मूल्य दिलाने व भुगतान में पारदर्शिता लाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अक्षु त्यागी, ब्लाक अध्यक्ष पिंटू ठाकुर, विदुर त्यागी, सुभाष मलिक, हसरत राणा, ठाकुर दुष्यंत आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- भाकियू संघर्ष मोर्चा के नेताओं को किया नजरबंद यह भी पढ़ें- कि...