मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- बुढ़ाना। भाकियू (अ) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को तहसील परिसर में धरना दिया। उन्होंने एसडीएम को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन भी दिया। भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में धरना किया। धरनास्थल पर सुधीर पंवार ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त है और किसानों को चक्कर लगाने पड़ते है। उन्होंने लेखपालों द्वारा रखे गए निजी सहायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। चीनी मिल गन्ना भुगतान नहीं कर रहा है। नकली खाद व बीज पर रोक लगाने व बिजली विभाग के मीटर में गड़बड़ी की शिकायत की। एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा ने किसानों के बीच पहुंच उनकी समस्याएं सुनी। किसानों ने अपनी आठ सूत्री मांग का ज्ञापन दिया और समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। एसडीएम ने किसानों की समस्याओं को...