कौशाम्बी, दिसम्बर 16 -- क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मंझनपुर तहसील परिसर में बैठक कर समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने किया। बैठक के बाद नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय तक मार्च करते हुए तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन सौंपा। नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा को सौंपे गए ज्ञापन में गांधी नगर मंझनपुर की सुमन देवी के दरवाजे पर हैंडपंप लगाए जाने की मांग प्रमुखता से उठाया। गांधी नगर स्थित सुमन देवी के घर तक आने-जाने में हो रही गंभीर दिक्कतों का जिक्र करते हुए तत्काल रास्ता निर्माण कराए जाने की मांग किया। किसानों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। नायब तहसीलदार कपिल मिश्र ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.