कन्नौज, अप्रैल 9 -- कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के पदाधिकारियों ने थाना तालग्राम में तैनात एक दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में किसानों व पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को संबोधित चार सूत्रीय मांगें प्रस्तुत कीं।संगठन ने बजाया कि दरोगा पर महिलाओं से अभद्र व्यवहार, भ्रष्टाचार और मामलों में लापरवाही के गंभीर आरोप हैं। दिसंबर 2025 में ग्राम कलकत्तापुर्वा (कुडरा) में स्प्लीमेंट पाउडर के सेवन से युवक की मौत के मामले में आरोपी जिम संचालक की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है, जबकि एफआईआर दर्ज है। आरोप है कि विवेचक दरोगा आरोपी से मिलीभगत कर जांच लंबित रखे हुए हैं। इसके अलावा 26 मार्च को एक विधवा महिला के घर में जबरन घुसने और शिकायत करने पर उस...