शामली, नवम्बर 5 -- शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गाव लांक की विधवा महिला के मकान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। महिला घर का ताला लगाकर अपने घर गयी थी। आरोप है कि एक रिश्तेदार ने मकान के ताले तोड़कर मकान पर कब्जा कर लिया। महिला और उसकी बेटी गांव में पहुंचे तो उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। शिकायत पर पुलिस पहुंची लेकिन विवाद नहीं निपट सका बाद में बालियान खाप के चौधरी एवं भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत पहुंचने उन्होंने विवाद का निपटारा कर मकान को कब्जा मुक्त करा महिला के हवाले करवा दिया। गांव लाख निवासी स्वर्गीय श्याम सिंह की पत्नी राजबीरी घर में अकेली रहती है। उनके एक लड़की है जिसकी शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि राजबीरी कई दिन से मकान का ताला लगाकर अपने मायके गई हुई थी। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे है। इन कैमरों को उनकी बेटी ने अपने ...