हापुड़, मई 1 -- गढ़मुक्तेश्वर। देहरा कुटी मंदिर परिसर में भारतीय किसान यूनियन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन मेरठ मंडल उपाध्यक्ष सब्बू चौधरी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से इकाई से लेकर जिला स्तर तक की संपूर्ण कार्यकारिणी को जिला अध्यक्ष जीते चौहान द्वारा भंग कर दिया गया। जिला अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि सभी की सहमति से जल्द नई कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों से अनुशासन बनाए रखने और संगठन हित में कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि संगठन के लिए काम करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी और सभी का सम्मान सर्वोपरि रहेगा।प्रदेश अध्यक्ष बबली सिंह ने निर्देश दिया कि जिला अध्यक्ष की अनुमति के बिना कोई भी पदाधिकारी आंदोलन, धरना, ज्ञापन या पंचायत आयोजित न करे, अन्य...