बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संस्थापक महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती पर भाकियू पदाधिकारियों ने हवन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्गों पर चलकर किसानों का कल्याण करने की शपथ ली। कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर 17 अक्तूबर को कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में नगर के मलका पार्क में कार्यकर्ताओं ने भाकियू संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती धूमधाम से मनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने सदैव किसानों को उनके अधिकार दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज सभी भाकियू कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग चलकर किसानों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस अवसर पर आलोक, बिशन सिंह, सुरेंद्र, अजय सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.