अमरोहा, अप्रैल 16 -- पिलखन की लकड़ी लदे ट्रैक्टर-ट्रिपलर को लेकर भाकियू संयुक्त मोर्चा ने बुधवार को हंगामा किया। इसके बाद लकड़ी उतारकर ट्रैक्टर-ट्रिपलर छोड़ दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला निवासी एक किसान ने अपने खेत में बीती आठ अप्रैल को पिलखन का पेड़ काट लिया था। इस पेड़ की लकड़ी को शहर तक पहुंचाने के लिए उसने गांव के एक व्यक्ति का ट्रैक्टर मांगा और दूसरे का ट्रिपलर। इसी बीच किसी ने वन व राजस्व विभाग के अधिकारियों को खबर कर दी। हल्का लेखपाल हेमंत कुमार व वन दरोगा सतबीर सिंह आदि मौके पर पहुंचे और लकड़ी लदे ट्रैक्टर-ट्रिपलर को कोतवाली में लाकर खड़ा कर दिया। जिन किसानों के ट्रैक्टर-ट्रिपलर थे वह इसके बाद से रोज अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने तर्क दिया कि काटी गई लकड़ी उनकी नहीं है। उन्होंने तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.