हापुड़, मार्च 24 -- क्षेत्र के गांव लोदीपुर निवासी भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत गुर्जर को पाकिस्तान से फोन पर धमकी मिलने का मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत गुर्जर ने बताया कि रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा काल की गई। काल करने वाले का नंबर पाकिस्तान का सामने आया है। आरोपी ने फोन उठाते ही अभद्रता करनी शुरू कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी से उनके परिवार के लोग दहशत में है। उन्होंने आरोपियों शिनाख्त कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष क...