पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। भाकियू शंकर गुट की तहसीस्तरीय पंचायत सदर तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष वीरेंद्रपाल आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल आर्य ने कहा कि गौशालाओं की स्थिति दयनीय है। निराश्रित जानवरों को ठंड से बचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंश निर्धारण की व्यवस्था को बेहतर किया जाए। ग्राम पंचायत बरहा में अन्नपूर्णा सेंटर जल्द बनवाया जाना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष बेनीराम वर्मा ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। ऐसा न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा, लालता प्रसाद, गंगाराम, मुन्नालाल, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...