अमरोहा, जुलाई 1 -- अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन शंकर ने किसानों एवं आमजन की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार दोपहर 12 बजे से कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चौधरी नेमपाल सिंह ने कहा कि यदि छह जुलाई तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सात जुलाई से कलक्ट्रेट पर दोबारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिम्मेदार अधिकारियों के आश्वासन पर अनशन को सात जुलाई तक स्थगित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि जिले के किसानों एवं आमजन की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को विस्तृत मांग पत्र प्रेषित किया गया है। मांग पत्र में जनपद अमरोहा के समग्र विकास हेतु जिला सहकारी बैंक लिमिटेड अमरोहा के गठन, किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा पांच लाख किए जाने, केसीसी पर ब्याज दर पुनः तीन प्रतिशत लागू करने, अमरोहा विकास प्रा...