अमरोहा, अप्रैल 29 -- भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति पदाधिकारियों ने वन विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर बुधवार को क्षेत्रीय वन विभाग कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। सगंठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुमित नागर ने कहा कि गजरौला क्षेत्र में किसानों की कृषि भूमि को गलत रिपोर्टिंग के आधार पर वन भूमि दिखाया जा रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। क्षेत्र के गांव सराय में घूम रहे तेंदुए के आतंक का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। वहीं धरना स्थल पर पहुंचे वन अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान नीरज कुमार, सर्वोत्तम शर्मा, चंद्रपाल सिंह चौहान, डॉ.नरदेव कश्यप, आनंद त्यागी, हुकुम सिंह आदि संगठन प...