पीलीभीत, मई 10 -- पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत तहसील उपाध्यक्ष ओम प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। पंचायत में मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप ने कहा कि तहसील अमरिया के ग्राम पंचायत बिलासपुर और कैंचूटांडा के मजरा लक्ष्मीपुर में ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्रीय सचिवों ने शासनादेश के विरुद्ध आवारों का निर्माण कराया है। ग्राम पंचायत उमरसड़ में पंचायत सचिवालय और पैमाइश के बाद डीसी मनरेगा ने नाले का जेसीबी से खुदान कराएं। जिलाध्यक्ष पातीराम कश्यप ने कहा कि आवारा जानवरों को जल्द पकड़ा जाए। ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। इस मौके पर प्रभारी सरवन सिंह, सोहनलाल वर्मा, मदनलाल, राम बहादुर, हीरालाल, नेतराम, हेतराम, गुलाम नवी आदि थे। यह भी पढ़ें- प्रस्तावों की प्रगति जानने आई विधान परिषद ...