भाकियू रोड़ ने तीन पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
रुडकी, सितम्बर 17 -- भारतीय किसान यूनियन रोड़ ने संगठन का विस्तार करते हुए तीन नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। दिल्ली-हरिद्वार बाईपास स्थित एक ढाबे पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने कहा कि संगठन में पद केवल नाम के लिए नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने के लिए होता है। जिन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वे उसका पूरी मजबूती से निर्वहन करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कारी शहजाद आलम को जिलाध्यक्ष, मंसूर अहमद को रुड़की तहसील अध्यक्ष और इकराम को हरिद्वार तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाह, राष्ट्रीय महासचिव विकास शर्मा, प्रदेश महासचिव प्रदीप त्यागी, इरशाद, रिजवान, अनिल पुंडीर, प्रवीण कुशवाह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.