संभल, मार्च 19 -- जुनावई थाना क्षेत्र में बुलंदशहर सीमा पर चल रहे बालू खनन को लेकर विवाद गहरा गया है। पट्टा धारक फर्म के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (असली) के पदाधिकारियों के खिलाफ रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले के प्रयास के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले भाकियू राष्ट्रीय सचिव समेत कुल 75 लोगों को गिरफ्तार किया है, 5 नामजद आरोपियों समेत 60 लोगों को जेल भेज दिया गया है। जबकि सभी नौ महिलाओं को एसडीएम कोर्ट से जमानत दे दी गई है। एक नाबालिग को भी छोड़ दिया है। पुलिस के अनुसार बुलंदशहर जिले के ऊंचागांव खादर क्षेत्र में गंगा किनारे आवंटित पट्टे पर बालू खनन किया जा रहा है। हापुड़ जिले के ततारपुर निवासी विपिन कुमार उर्फ मोनू इस खनन कार्य का मैनेजर है। विपिन कुमार ने जुनावई थाने में दर्ज कराई तह...