सहारनपुर, मार्च 18 -- नागल। बस स्टैंड पर फ्लाई ओवर बनाने की मांग को भाकियू रक्षक के 23 मार्च से आहुत अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में जनसमर्थन जुटाने को संगठन ने अपना जनसंपर्क तेज करते हुए व्यापार मंडल से सहयोग मांगा। व्यापार मंडल ने धरना प्रदर्शन को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान ने व्यापारी नेताओं कपिल डाबर, दीपक गुप्ता, विपिन हांडा, संजीव विश्वकर्मा, जयपाल वालिया आदि से भेंट कर धरना प्रदर्शन में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर सड़क पार करना जोखिम भरा काम है। यहां हादसों में दर्जनों लोग जान गवां चुके हैं।यहां ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग लम्बे समय से की जा रही है, लेकिन प्रशासन में हाईवे अथॉरिटी आंखें बंद किए बैठा है। 23 मार्च से हाईवे किनारे संगठन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.