बुलंदशहर, अप्रैल 10 -- तहसील में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारियों द्वारा किसानों की बरबाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन दिया गया है। जिसमें किसानों द्वारा मांग की गई है कि प्रदेश में किसानों की फसल भारी बारिश और ओला वृष्टि के करण नष्ट हो गई है जिससे किसानों की पैदावार पर भारी असर पड़ा है। एसलिए किसानों को उसकी फसल का मुआवजा 20,000 रुपए प्रति बीघा के हिसाब से दिया जाए। नरेश प्रधान, चौ. सुभाष चंद्र, चौ. रविपाल सिंह, चौ. चंद्रवीर सिंह, सुखपाल सिंह, गुडडू सिंह, ब्रजराज सिंह, डॉ. सुखवाल सिंह, मनोज शर्मा, राजू प्रधान, अजयपाल प्रधान, रमेश सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...