बुलंदशहर, मार्च 31 -- अलीगढ़ चुंगी स्थित भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कैंप कार्यालय पर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों ने मनमाने तरीके से फीस बढ़ा दी है। साथ ही प्रत्येक वर्ष किताब बदल दी जाती हैं। जिससे अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन विक्रेताओं से मिलकर मनमाने रेटों में किताबों की बिक्री करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर प्रत्येक जनपद में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। इसमें नरेंद्र सिंह जादौन, पिंटू राघव, संदीप भाटी, संजीव शर्मा, राजकुमार राघव, दिनेश रघुवंशी, बंटी सिंह लोधी, दीपक गुप्ता, यशपाल सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...