बुलंदशहर, अप्रैल 6 -- भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह ने वीडियो वायरल कर बताया कि चोला क्षेत्र के कोंदू स्थित अटल आवासीय विद्यालय मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थापित किया गया था। परंतु विद्यालय में मजदूरों के बच्चों के बजाय नेताओं के बच्चों व उनके परिचितों के बच्चों के प्रवेश हो रहें हैं। वायरल वीडियो में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से जांच कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...