बुलंदशहर, जुलाई 18 -- भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह समेत संगठन के कई पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा उनके घरों पर हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस की इस औचक कार्रवाई से संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी और आक्रोश का माहौल है। किसान नेताओं का आरोप है कि बिना किसी कार्यक्रम या चेतावनी के पुलिस ने रात के समय उनके घरों पर पहरा बैठा दिया। पुलिस ने रात करीब 9 बजे से ही भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। जिलाध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिरोही, शिकारपुर में एनसीआर अध्यक्ष चौधरी नरेश प्रधान और खुर्जा में युवा प्रदेश मुख्य महासचिव पिंटू राघव को भी पुलिस ने उनके घरों पर ही रोक दिया। यह भी पढ़ें- विपक्षी पार्टी समेत हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों को किया हाऊस अरेस्ट ठाकुर धर्मेंद्...