बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- पंकज धोरैया के खिलाफ दर्ज मुकदमों के विरोध में हाथरस एसएसपी कार्यालय पर महापंचायत में शामिल होने जा रहे भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह को पुलिस ने 29 अप्रैल की शाम से ही उनके घर पर नजरबंद कर दिया। करीब 20 घंटे तक नजरबंद रखा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि हाथरस पुलिस के इशारे पर उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने से रोका गया। बुधवार शाम से ही उनके आवास पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया था। उन्होंने कहा कि पंकज धोरैया के खिलाफ जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं, वह गलत हैं और तानाशाही का प्रतीक हैं। यह भी पढ़ें- लखनऊ जाने से रोके गए ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष समाज और व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने पर मुकदमे दर्ज करना चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि म सभी कार...