बुलंदशहर, जून 22 -- भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति द्वारा पहासू अड्डा के निकट रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में काफी सड़कें टूटी पड़ी हुई हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और जलभराव की समस्या भी बनती है। इसके अलावा मिट्टी से नाले ओवरफ्लो पड़े हुए हैं। जिसके चलते बरसात के समय नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं और उनकी वजह से कई कालोनियों में जलभराव की समस्या बनती है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका के अधिकारी निर्माण नहीं करा रहे हैं। ऐसे में बरसात के मौसम में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने शीघ्र सड़कों का निर्माण कराए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने आगामी दिनों में नगरपालिका का घेराव कर प्रदर्शन करने की योजना बनाईं। वहीं युवा प्रदेश प...